फलका रोड का सार्वजनिक शौचालय हुआ चालू, लोगों को मिली राहत
पूर्णिया, मई 13 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज बाजार के फलका रोड स्थित वर्षों से बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय आखिरकार आम लोगों के लिए खोल दिया गया। लंबे इंतजार और लगातार उठ रही मांग के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने इसका जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर संचालन शुरू करा दिया।
खुशी का माहौल शौचालय चालू होते ही बाजार क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। दुकानदारों, महिलाओं, राहगीरों और बाहर से आने वाले यात्रियों ने इसे बड़ी राहत बताया। दरअसल आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 14 अप्रैल को सार्वजनिक शौचालय को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही नगर प्रशासन सक्रिय हुआ और तेजी से आवश्यक कार्य पूरा कर शौचालय को जनता के लिए खोल दिया गया।
सुविधाओं की व्यवस्था नगर पंचायत मीरगंज की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी के निर्देश पर शौचालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.