कटिहार, मार्च 24 -- फलका। सोमवार को फलका प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित बरेटा बूढा बाबा स्थान में श्रीश्री 108, 24 प्रहर 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के शुरू हो गया। हरे राम हरे कृष्ण के उदघोष से पूरे परिक्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञ स्थल पर राधा कृष्ण की प्रतिमा व कलश स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन का शुरुआत किया गया। इस संकीर्तन में कुल पांच मंडली ने भाग लिया है। खासकर नेपाल एवं बंगाल की मंडली का भजन गायन व झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। कार्यक्रम के अध्यक्ष आलोक बिहारी ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन में नेपाल व बंगाल के मंडली के साथ-साथ स्थानीय मंडली भी शामिल हैं। मंडली के रात्रि विश्राम व भोजन का उत्तम व्यवस्था की गई है। वहीं संकीर्तन सु...