कटिहार, मार्च 3 -- फलका।एक संवाददाता फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में सात पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि गश्ती के क्रम में महेशपुर चौक समीप पहुंचे तो देखा कि कुछ व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में सभी व्यक्ति के मुंह से शराब पीने का गंध आ रहा था। जिसके बाद ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात सभी व्यक्तियों की शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.