कटिहार, अक्टूबर 1 -- ​फलका।एक संवाददाता बुधवार की देर रात फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर नहर समीप हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर एक पच्चीस वर्षीय महिला को गोली मार दी। गोली महिला की पीठ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जख्मी महिला की पहचान नीतू देवी महेशपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला का उपचार पूर्णिया के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके से फरार हो रहे एक बदमाश का बाइक भी जब्त किया है。 यह भी पढ़ें- फलका में घर में घुसकर महिला को मारी गोली,जख्मीघटना का विवरण गृहस्वामी वृद्ध नेपाली ...