कटिहार, अप्रैल 5 -- फलका।संवाददाता फलका थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में एक आरोपी की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाइक लूट कांड के संदिग्ध आरोपी राकेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाना परिसर पर धावा बोल दिया। इस दौरान अफरा- तफरी का माहौल बन गया और जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को थाना छोड़कर भागना पड़ा। उपद्रवियों ने थाना परिसर में खड़े पोठिया पुलिस के वाहन, पुलिसकर्मियों की बाइक,फर्नीचर (कुर्सी-मेज) और सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सामानों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों और अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।फिलहाल क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.