कटिहार, मार्च 19 -- फलका। बुधवार को फलका थाना क्षेत्र में ईद उल फितर एवं चैती नवरात्रा का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सन्नी शौरभ,थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने संयुक्त रूप से की।बैठक में थाना क्षेत्र में ईद एवं रामनवमी का त्योहार आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी। बैठक में बीडीओ ने कहा कि ईद उल फितर के नमाज अदा को लेकर व क्षेत्र में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि संजय झा, मुखिया राजेश रंजन,अमित कुमार गुप्ता, मनोज मंडल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन,भाजपा के मंडल अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.