बागेश्वर, अप्रैल 22 -- कपकोट, गरुड़, हमारे संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर गरुड़ तथा कपकोट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। कपकोट में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। आंदोलन पर बैठी कार्यकर्ताओं के साथ धरना भी दिया। यहां हुई सभा में ब्लॉक अध्यक्ष नीमा जोशी ने कहा कि आंदोलन के पहले दिन क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने उनको आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को निदेशालय तक पहुंचाएंगे और जल्द उनकी मांगों पर सकारत्मक वार्ता होगी, लेकिन 22 दिन तक भी हमारी सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है और दूसरी तरफ सरकार के दावों को धरातल पर उतार रही महिलाओं की ही अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी कि जिस तरह वर्तमान सरकार हमको निराश कर रही है 2027 में सरकार को इसका जवाब दिया जाए...