दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (2025-27) के प्रथम सेमेस्टर की सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी। 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 01:00 बजे तक और द्वितीय पाली का आयोजन अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक किया जाएगा। मेजर विषयों की परीक्षा ग्रुप के आधार पर ली जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम भी ग्रुप के आधार पर निर्धारित किया गया है। सभी विषयों को कुल आठ ग्रुपों में बांटा गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिन 11 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ए एवं सी के सीसी-1 पत्र की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में ग्रुप बी एवं डी के सीसी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.