प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के पूरे केशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस को फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रारम्भिक कार्रवाई के लिए मंगलवार को राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी भी कराई गई। डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि ईवीएम, वीवीपैट के भंडारण और सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है। संबंधित मैनुअल भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस को खोले जाने की प्रक्रिया के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्र, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव एडवोकेट सादिक अली, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, ...