गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में चार रेफरेल यूनिट में 24 घंटे सुविधा मिलेगी। 24 घंटे सुविधाएं देने के लिए सभी यूनिट को तैयार किया जा रहा है। गुरुग्राम में चार फर्स्ट रेफरेल यूनिट के तौर पर नामित किया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 100 रेफरेल यूनिट को नामित करते हुए सुविधाएं देने के लिए तैयार कर रहे है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि हरियाणा सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत प्रदेश के 100 स्वास्थ्य संस्थानों को फर्स्ट रेफरल यूनिट के रूप में नामित किया गया है। इस पहल का सीधा लाभ ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को मिलेगा।24 घंटे उपलब्ध होंगी प्रसूति और...