लातेहार, मार्च 26 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। लातेहार जिले की अनुभवी खेल प्रशिक्षक सह जिला एथेलेटिक्स एसोशिएशन की सचिव अनुभा खाखा को फर्स्ट ट्रेवल्स नेशनल गेम में महिला कोच के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से कुल 35 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनका मार्गदर्शन अनुभा खाखा करेंगी। उनकी नियुक्ति से न केवल लातेहार बल्कि पूरे राज्य के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। अनुभा खाखा वर्तमान में लातेहार जिला एथलेटिक्स संघ की सचिव भी हैं और लंबे समय से खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके इस उपलब्धि पर लातेहार जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट किस्पोट्टा, उपाध्यक्ष तनवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.