पीटीआई, सितम्बर 25 -- दिल्ली में वोटर लिस्ट की 'विशेष गहन पुरीक्षण' (एसआईआर) की प्रक्रिया के बीच फर्स्ट टाइम वोटर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए दिल्ली चुनाव आयोग 29 और 30 सितंबर को कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और दूसरे शिक्षण संस्थानों में स्पेशल एनरोलमेंट कैंप लगाने जा रहा रहा है। यानी अगर आपकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है और आप अबतक दिल्ली में बतौर वोट रजिस्टर नहीं हुए हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस से जारी बयान के मुताबिक, स्पेशल कैंप लगाने का मकसद 18 से 25 साल के उम्र के वोटर्स का ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन करना है।बूथ लेवल अधिकारी रहेंगे मौजूद बयान में कहा गया है कि कैंप में बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) वोटर लिस्ट और खाली 'फॉर्म-6' के साथ मौजूद रहेंगे। इस फॉर्म का इस्तेमाल नए वोटर्स को वोटर लिस्ट...