फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को सिखाई गईं जीवनरक्षक तकनीकें
देवरिया, मई 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। रोटरी क्लब देवरिया के तत्वावधान में फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं वालेंटियर्स को आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं। प्रशिक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी की सीतापुर की जिला सचिव आरती श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को सीपीआर, प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने तथा सड़क दुर्घटना व अन्य आपात स्थितियों में तत्काल सहायता पहुंचाने की तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब देवरिया के अध्यक्ष रोटेरियन कपिल सोनी ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि फर्स्ट एड का ज्ञान आज के समय की आवश्यकता बन गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.