अररिया, मार्च 3 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। होली महापर्व को लेकर सोमवार को घर लौटने वालों का अंतिम दिन होने को लेकर तथा मंगलवार को होली होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री अपने-अपने घर पहुंचने की जल्दबाजी में स्टेशन पर उमड़ पड़े। खासकर आनंद विहार दिल्ली से जोगबनी आने वाली सीमांचल एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखी गई। ट्रेन के जनरल और स्लीपर कोचों के बीच का अंतर पूरी तरह समाप्त नजर आया। इसको जहां जगह मिली, वहीं बैठकर यात्रा करते दिखे। स्लीपर बोगियों में हालत यह थी कि सीट के नीचे फर्श तक लोग बैठे थे, यहां तक कि शौचालयों में भी ठसाठस यात्री सफर कर रहे थे। स्लीपर कोच से फारबिसगंज स्टेशन पर उतरे यात्रियों में रामस्वरूप साह, जितेन शाह और सियाराम सिंह ने भारी आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले ही स्लीपर सीट आरक्षित कराई थी, लेकिन बोगी में पैर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.