फर्श पर शिशु की मौत के मामले में डॉक्टरों पर मेहरबानी
लखनऊ, जुलाई 9 -- आशियाना स्थित लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में फर्श पर गिरने से शिशु की दर्दनाक मौत के मामले में दो संविदा स्टाफ नर्स पर दोष मढ़ा गया है। दोनों स्टाफ नर्स को नौकरी से हटा दिया गया है। जबकि एक वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। स्टाफ द्वारा ऑनकाल महिला रोग विशेषज्ञ को फोन कर बुलाया गया। डॉक्टर नहीं आईं। न ही वार्ड में कोई नियमित स्टाफ नर्स की तैनाती थी। इन अहम बिन्दुओं पर जांच कमेटी ने पर्दा डाल दिया है। शिशु की दर्दनाक मौत जैसे संवेदनशील मामले में निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने हंसते हुए 'हिन्दुस्तान' को जवाब दिया की रिपोर्ट सौंप दी गई है। हम तो कार्रवाई की सिफारिश कर सकते हैं, बाकी काम उच्च अधिकारी का है。
ये है घटना आशियाना स्थित सीता विहार कालोनी निवासी कीर्ति पाल को रविवार शाम प्रसव पीड़ा के बाद लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.