गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। फर्रुखनगर में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। चोरों ने एक ही रात में मुख्य बाजार स्थित कई दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर साफ हाथ कर दिया। इस बार चोरों के निशाने पर मुख्य रूप से मेडिकल स्टोर्स (दवाइयों की दुकानें) रहे। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो उन्हें शटर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक, चोर गल्ले में रखी नकदी, कीमती दवाइयां और अन्य जरूरी सामान समेट ले गए हैं। एक साथ कई दुकानों में हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने और मामले...