फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फर्रुखाबाद समेत सात जिलों में कच्चे तेल के भंडार होने की संभावना पर काम शुरू कर दिया गया है। भूगर्भीय सर्वे शुरू होने के साथ ही जमीन की निचली सतह में दो हजार मीटर तक फ्रिक्वेंसी चेक की जा रही है जिससे कि जमीन की निचली सतह की हकीकत जानी जा सके। नमूने देहरादून प्रयोगशाला को भेजे जाएंगे। अल्फा जियो कंपनी से आये लकी सिंह के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को पहले सेटेलाइट सर्वे किया और इसके बाद अमृतपुर तहसील के हरसिंहपुर गहलवार में दो अलग अलग खेतों में बोरिंगें कीं। इसकेबाद अत्याधुनिक उपकरणों के सहारे दो हजार मीटर तक निचली सतह में फ्रिक्वेंसी चेक की गयी। लकी सिंह के मुताबिक शाहजहांपुर, फ र्रुखाबाद, कन्नौज समेत सात-आठ जिलों में कच्चे तेल की तलाश में सर्वे का काम चल रहा है। शाहजहांपुर से सर्वे का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.