मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- कुसमरा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे पर किशनी के रामनगर के निकट इंटरचेंज दिए जाने के लिए सांसद डिंपल यादव और क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कहा है कि इंटरचेंज बनने से किशनी और मैनपुरी के लोगों को बड़ा लाभ होगा। सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में जानकारी दी है कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित है। गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किशनी क्षेत्र के किसानों से जमीन ली जा रही है। मगर यहां के लोगों को इंटरचेंज नहीं दिया जा रहा। जिससे यहां के लोग मायूस और नाराज हैं। इंटरचेंज रामनगर के निकट दिया जाए। ताकि किशनी क्षेत्र के लोगों को इसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.