फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।खनन अधिकारी संजय प्रताप और उनके ड्राइवर लाखन को शुक्रवार को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कानपुर से आई 11 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने आफीसर्स कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर की। कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी और विजिलेंस की टीम के बीच झड़प भी हो गई।

विजिलेंस टीम की कार्रवाई विजिलेंस टीम कार्रवाई के बाद खनन अधिकारी और उनके ड्राइवर को पकड़कर फतेहगढ़ कोतवाली ले गई। वहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस टीम ने बताया कि हरसिंहपुर गोवा गांव के आदेश कुमार यादव ने मिट्टी की परमीशन के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि मिट्टी खनन की परमीशन के लिए 24 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।

शिकायत की पुष्टि आदेश की शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस की इंस्पेक...