फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 2 -- ------ नंबर गेम- 20 मिनट बाद पैर छोड़े.. उठा और बाइक स्टार्ट कर चला गया युवक ----- फर्रुखाबाद, संवाददाता।

अजीब घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक बाइक से आया और सरेबाजार जा रही युवती के पैर पकड़कर सड़क पर ही लेट गया। अचानक हुए इस वाकये से राहगीरों समेत युवती भी सकते में आ गई। युवक करीब 20 मिनट तक युवती के पैरों पर लेटा रहा। इसके बाद उठा और चुपचाप बाइक स्टार्ट कर चला गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 38 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि युवती बार-बार युवक से पूछ रही है कि कौन हो.. क्या बात है, पैर छोड़ो..सब देख रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है。

लोगों की प्रतिक्रिया शहर कोतवाली के नितगंजा मुख्य बाजार में हेलमेट लगाए युवक ने अचानक बा...