फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- प्रदेशीय आह्वान पर लेखपाल संघ ने शनिवार को अपने हक की आवाज उठाई। सदर, कायमगंज, अमृतपुर तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर हो रहे अन्याय पर ध्यान खींचा। तय किया गया कि आठ दिसंबर को प्रदेशीय आह्वान पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायकों को दिया जायेगा। प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय लेखपालों ने अपने हक की आवाज बुलंद करते हुए सरकार के रवैये पर अपनी नाराजगी जतायी। आरोप लगाया कि लेखपालों पर अन्याय हो रहा है। इससे पहले भी लेखपाल तहसीलों में कार्य से विरत होकर सांकेतिक प्रदर्शन कर चुके हैं। लेखपाल संघ के नेताओं ने कहा कि अपना कार्य सुचारू रूप से करने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नही हो रही हैं। अतुल प्रताप सिंह, सचिन मिश्रा, संजय सिंह समेत तमाम ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.