फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- मां-बाप के लिए बेटी को घर से विदा करना सबसे कठिन होता है। शनिवार को एक मां बेटी की विदाई को सह न सकी। विदाई के वक्त वह इतना रोई कि हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला कटरा बू अली खां के रहने वाले सूरज यादव की बेटी दुर्गा का विवाह माधौपुर निवासी विजय के साथ शुक्रवार रात नाला मछरट्टा स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ था। घर-परिवार के लोगों ने हंसी-खुशी से विवाह की रस्में पूरी कराईं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे दुर्गा को ससुराल के लिए विदा कर दिया गया। मां सुमन बेटी की विदाई के वक्त खूब रोईं। कुछ देर बाद अचानक सुमन की हालत बिगड़ गई। परिजन लोहाई रोड स्थित एक डॉक्टर के यहां ले गए। जहां पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में फतेहगढ़ के पास सुमन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.