फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- कायमगंज (फर्रुखाबाद)। घनी आबादी वाले गंगा दरवाजा कूंचा मोहल्ले में घर के अंदर बुजुर्ग दंपति की हत्या कर लूटपाट की गई। पति का शव बेड पर तो पत्नी का शव आंगन में पड़ा मिला। गुरुवार दोपहर दूधिया घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। मौका-ए-वारदात पर पहुंचीं पुलिस कप्तान ने जांच-पड़ताल के बाद जल्द खुलासे की बात कही है। 70 वर्षीय पुरुषोत्तम कौशल अपनी 65 वर्षीय पत्नी पुष्पा के साथ गंगा दरवाजा कूंचा मोहल्ले में रहते थे। एक बेटी को गोद लिया था जिसकी शादी कर दी थी। पड़ोसियों ने बताया कि पुरुषोत्तम को लकवा मार गया था इसलिए वह घर पर ही रहते थे। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दूधिया बृजेश गुप्ता दूध देने के लिए उनके घर पहुंचा। दरवाजे को धक्का देकर जैसे ही वह अंदर दाखिल हुआ उसकी चीख निकल पड़ी। आंगन में पुष्पा का शव और कमरे के अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.