फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पड़ोसी से कहासुनी के दौरान सोमवार शाम बीएससी छात्र की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मऊदरवाजा क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी कमलेश कनौजिया ने बताया कि उनके भाई अखिलेश कुमार सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं और भोलेपुर में रहते हैं। सोमवार शाम उनके पड़ोसी राजेश उर्फ पप्पू ने अखिलेश को फोन किया तो उनकी पत्नी रेनू ने फोन उठाया। बातचीत के दौरान फोन पर ही राजेश ने रेनू से अभद्रता की। इसकी जानकारी अखिलेश ने मुझे देते हुए बताया कि राजेश गाली-गलौज कर रहा है। इस पर वह राजेश के घर शिकायत करने पहुंचे तो वह झगड़ने लगा। इसी बीच बेटा बीएससी का छात्र वैभव भी पहुंच गया। वैभव ने बीच-बचाव किया तो राजेश ने उसके पेट में चाकू घोप दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.