फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद । ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के नाम पर दरोगा ने प्रधान से रुपए ले लिए। उसने अपने पुत्र के खाते में रुपए डलवा दिए। इस पूरे मामले में शिकायत के बाद दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली में दरोगा से इस पूरे मामले को लेकर जानकारी की जा रही है।निसाई गांव की प्रधान गीता देवी ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराएगी रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इसमें कार्रवाई के नाम पर जब हम कोतवाली गए तो हल्का इंचार्ज दरोगा सुरेश चाहर ने अपने पुत्र पंकज के खाते में 75000 और 1,75 ,000 अलग-अलग तरीकों में जमा करवाये। इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बता...