फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने से आहत होकर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के शमशेर नगर गांव के एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव ले जा रहे ट्रैक्टर को परिजनों ने पांचालघाट पुलिस चौकी के पास हाईवे पर रोक हंगामा करने लगे। परिजन धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की जिद पर अड़ गये। पुलिस के समझाने और मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुये। बाद में पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।शमशेर नगर गांव निवासी महिमाचंद्र मजदूरी और खेतीबाड़ी का काम करता था। बुधवार की मध्य रात्रि महिमाचंद्र ने छत में लगे कुंडे में गमछे से फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी मिली तो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.