फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बहन से छेड़छाड़ करने पर दो भाइयों ने मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए खेत में पांच फीट का गड्ढा खोद उसमें दबा दिया। आठ महीने पहले हुए इस हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है। खेत से कंकाल और आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष और मौजूदा महिला थाना प्रभारी मोनू शाक्य और पूर्व विवेचक रवि सोलंकी को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है।अमृतपुर क्षेत्र के गूजरपुर पमारान गांव निवासी रामू यादव ने बताया कि उसकी बहन के साथ 25 वर्षीय साइकिल दुकानदार ओमवीर राठौर ने छेड़छाड़ की थी। इसकी जानकारी होने पर उसे ठिकाने लगाने की योजना बना ली थी। बीती 20 जुलाई को ओमवीर को बहाने से...