फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों लोग बाइक से भाई की शादी का कार्ड बहन को देकर घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया। भाइयों की मौत की जानकारी लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डीसीएम को पकड़ लिया है, जबकि चालक मौका देख भाग निकला।शहर के अंगूरीबाग बांसमंडी निवासी 30 वर्षीय विवेक अपने मौसेरे भाई गंगा दरवाजा निवासी अजय उर्फ गुड्डू के साथ बाइक से शाहजहांपुर के दोषपुर गांव में बहन सोनी को भाई की शादी का कार्ड देने गया था। वापसी में ये दोनों अमृतपुर की तरफ से लौट रहे थे। तभी पश्चिमी गौटिया गांव के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे विवेक और अजय गंभीर रूप...