फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार दोपहर डीसीएम और ऑटो की भिड़ंत में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें सैफई रेफर किया गया है। हादसे के बाद डीसीएम का चालक भाग निकला। वहीं हादसा ऑटो के गलत दिशा में दौड़ने की वजह से होना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जहानगंज के हब्बापुर गांव निवासी रामकरन शंखवार ने कमालगंज के इंदिरा नगर निवासी पवन की शादी दो साल पहले शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज थाने के मनिहार गांव निवासी जूली के साथ करवाई थी। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत तीन माह से पवन की पत्नी मायके से घर नहीं आ रही थी। सोमवार को रामकरन ने अपने गांव के निवासी दिलीप का ऑटो किराये पर बुक किया और सुबह प...