फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कायमगंज के गैंगस्टर जुबैर खान की करीब साढ़े 26 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति सोमवार को कुर्क कर ली गई। कार्रवाई के दौरान कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। मेरापुर थाने के इंस्पेक्टर राजीव पांडेय ने बताया कि कायमगंज के मोहल्ला गढ़ी इज्जत निवासी जुबैर खान एक संगठित गिरोह का संचालन करता है। जुबैर पर गैंगस्टर, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व फर्जी जीएसटी नंबर के जरिए अवैध व्यापार कर अकूत धन अर्जित करने के मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि जुबैर ने अपनी मां रुखसाना के नाम पर बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं। इनका कोई वैध आयस्रोत नहीं मिला। तहसील प्रशासन के मुताबिक, कुर्क की गईं संपत्तियों में गढ़ी नूर खां में स्थित विशाल मकान, मऊरशीदाबाद में स्थित करोड़ों रुपये की कीमत के बड़े गोदाम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.