मैनपुरी, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद पुलिस की एक कार्रवाई मैनपुरी के भाजपाइयों और विपक्षी दलों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी फिरोजाबाद और पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष पांडेय सहित चार लोगों पर फर्रुखाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। आशीष इस समय कैंसर की तीसरी स्टेज से पीड़ित हैं। सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को लेकर पक्ष और विपक्ष ने माहौल गरमा दिया है। आशीष का कसूर सिर्फ इतना है कि वे फर्रुखाबाद के पूर्व बसपा नेता अनुपम दुबे के रिश्तेदार हैं। ब्राह्मण संगठनों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और निर्दोष लोगों को अपराधी बनाए जाने के आरोप भी लगाए हैं। फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ पुलिस ने अनुपम दुबे उनके भाई अनुराग दुबे के अलावा विनीत दुबे, विजय विक्रम, आशुतोष द्विवेदी, आदेश सिंह, आशीष पांडेय, धर्मेंद्र चत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.