फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आया। भारत सरकार की ओर से 22वीं किस्त के रूप में पंजीकृत किसान के खाते में 2 हजार रुपये के हिसाब से धनराशि हस्तांतरित कर दी गई। इससे जनपद के 1 लाख 88 हजार 357 किसानों को लाभ मिला। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वीं किस्त का हस्तान्तरण किया। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की उपस्थिति में इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। विकास खंड स्तर और राजकीय कृषि बीज भंडार पर भी लाइव प्रसारण दिखाया गया। जो सम्मान निधि हस्तांतरित की उसमें फिलहाल फार्मर रजिस्ट्री का पेंच नहीं फंसा। डिप्टी डायरेक्टर कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि 1 लाख 88 हजार 367 किसानों को 37 करोड़ 60 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.