मैनपुरी, फरवरी 27 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर से फर्रुखाबाद के दो युवक विवाहिता को अगवा कर ले गए। 10 फरवरी को विवाहिता को अगवा किया गया। जब उसका कोई पता नहीं चला तो पति थाने पहुंचा और युवकों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर निवासी चंदन शाक्य पुत्र निरंजन ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 10 फरवरी को वह घर से बाहर था। तभी फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूबी करसई निवासी देवेश अपने भाई पंकज पुत्र सतीश की मदद से उसकी पत्नी उमा को अगवा कर ले गया। उसकी पत्नी घर से सोने के आभूषण भी साथ ले गई। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो पिछले 15 दिनों से परेशान है। पीड़ित ने आरोपियों के कब्जे से पत्नी को छुड़ाने की मांग पुलिस से की तो पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया। थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.