हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 16 -- फर्रुखाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में डीएम फर्रुखाबाद ने माफिया अनुपम दुबे की जमीन कुर्क करने के आदेश किए तो बुधवार को मैनपुरी के कस्बा नवीगंज स्थित लगभग 6 बीघा जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की गई। कुर्क की गई संपत्ति की बाजार में कीमत 12 करोड़ से अधिक बताई गई है। मथुरा जेल में बंद माफिया अनुपम दुबे के विरुद्ध फर्रुखाबाद कोतवाली में वर्ष 2021 में गैंगस्टर एक्ट का एक मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे की सुनवाई डीएम फर्रुखाबाद के कोर्ट में की गई।माफिया अनुपम दुबे की 12 करोड़ की जमीन कुर्क 28 नवंबर 2025 को डीएम फर्रुखाबाद में इस मामले में सुनवाई पूरी की और माफिया अनुपम दुबे की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए। इसी आदेश के तहत बुधवार को नया तहसीलदार भोगांव रोहित कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल कौशलेंद्र सिंह,...