इटावा औरैया, मार्च 15 -- मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक किशोर ने बाल सुधार गृह फर्रुखाबाद में आत्महत्या का प्रयास कर लिया। उसे गंभीर हालत में शनिवार देर रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में उपचार चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। किशनी थाना क्षेत्र में 12 फरवरी को एक घर में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने 13 फरवरी को दो किशोरों को गिरफ्तार कर फर्रुखाबाद के बाल सुधार गृह भेजा था। इनमें से एक किशोर की करीब पांच दिन पहले रिहाई हो गई। इसके बाद से दूसरा किशोर मानसिक रूप से घबराया हुआ बताया जा रहा था। शनिवार रात करीब 8:10 बजे उसने सुधार गृह के शौचालय में लोअर के नाड़े के सहारे रोशनदान की खिड़की से लटककर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। उसी समय वहां मौजूद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी स्टाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.