फर्रुखाबाद के अधिकारी का चार लाख का सामान ट्रांसपोर्ट के ट्रक से चोरी
अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में बीते दिनों ट्रांसपोर्ट के एक ट्रक से चार लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। ये सामान फर्रुखाबाद के एक न्यायिक अधिकारी का था, जो गाजियाबाद से फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा था। इसमें लैपटॉप, प्रिंटर व घरेलू सामान शामिल है। मामले में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। कानपुर नगर के जूही कला बर्रा निवासी श्री गंगा एंड पैकर्स मूवर्स कंपनी के मालिक गोपाल यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि 11 मई को एक अधिकारी का घर का समान गाजियाबाद से फतेहगढ़, फर्रुखाबाद ट्रासपोर्ट द्वारा ले जाया जा रहा था। जिस ट्रक से सामान जा रहा था, उस पर एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र के गांव तमरौला निवासी भूपेंद्र सिंह चालक थे। रात में चालक चाय पीने के लिए महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में कृष्णा ढाबा पर रुका।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.