फर्राटा भर रहे बाइक सवारों ने छात्रा को मारी टक्कर, हालत गंभीर
चित्रकूट, मई 11 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी में भीड़ के बावजूद कुछ युवक फर्राटा भरते हुए बाइक दौड़ा रहे है। जिनकी चपेट में आने से अक्सर हादसे होते है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे जनसेवा इंटर कॉलेज से पढ़ने के बाद कसहाई की रहने वाली छात्रा रीता पुत्र गंगा साइकिल से वापस घर लौट रही थी। कसहाई रोड के पास बाइक सवार तीन बाइक युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल समेत गिरकर छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल छात्रा ने बताया कि उसने बाइक सवारों को हाथ देकर सावधान भी किया, लेकिन तेज रफ्तार बाइक सवार मौके से भाग निकले। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.