हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में फर्राटा भरते वाहनों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर शिकंजा कसा है। यातायात पुलिस ने एक दिन में 54 वाहन चालकों के चालान कर उन्हें सबक सिखाया है। ओवर स्पीड से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने इन दिनों अभियान चलाया है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर इंटरसेप्टर वाहन से चेकिंग जारी है। रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड और चोरगलिया रोड पर यातायात पुलिस ने चेकिंग की। यातायात निरीक्षक भूपेश पांडेय ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान तेज रफ्तार पर कुल 20 चालान किए गए। इनमें 19 वाहन निर्धारित गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति में संचालित पाए गए। यह भी पढ़ें- फर्राटा भर रहे वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा जबकि एक वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.