प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- दशहरे के दिन दोपहर में घर के बाहर बैठी महिला पर अचानक फर्राटा पंखा गिर गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पति के महाराष्ट्र से आने की प्रतीक्षा में दूसरे दिन भी शव पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं भेजा गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ खटवारा गांव निवासी मुन्नालाल महाराष्ट्र में रहता है। दशहरे पर गुरुवार को उसकी 45 वर्षीय पत्नी रानादेवी घर में बैठी थी। तभी बगल में चल रहा फर्राटा पंखा उसके ऊपर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिजनों की जब नजर पड़ी तो पंखा हटाकर उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राना देवी अपने पति मुन्नालाल के साथ महाराष्ट्र के मालेगांव में रहती थी। अभी दो दिन पूर्व ही मुंबई से घर आई थी। 22 नवंबर को उसकी बेटी की शादी होनी है। पति मालेगांव में ही फल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.