बिजनौर, नवम्बर 27 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला संज्ञान में स्थित एक फार्म के संचालक ने फर्जी तरीके से कारोबार की आड़ में करीब ढाई करोड़ की जीएसटी चोरी कर सरकार को राजस्व हानि पहुंचाई। आरोपी के खिलाफ विभागीय अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली रोड के मवीकलां स्थित राज्य कर खंड-3 में तैनात कार्यालय उपायुक्त कृष्ण मुरारी यादव के मुताबिक, मोहल्ला संज्ञान निकट जैन मंदिर में स्थित कृष्ण ट्रेडर्स नामक फर्म को राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी हरप्रीत सिंह के नाम रजिस्टर्ड कराया गया था। अधिकारी का आरोप है कि जांच में पता चला कि कारोबारी ने फर्जी तरीके से क्लेम कर जीएसटी चोरी करते हुए सरकार को 2 करोड़ 43 लाख 59 हजार 440 रुपए 60 पैसे की राजस्व की हानि पहुंचाई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.