फर्म के बोरों की क्वालिटी मिली खराब, लौटाए गए
लखीमपुरखीरी, मई 1 -- समय पर बारदाना आपूर्ति का टेंडर फाइनल न होने से जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद व्यवस्था लड़खड़ा गई। जब किसान गेहूं काटकर बेचने के लिए क्रय केन्द्रों पर पहुंचे तो पता चला कि बारदाना की समस्या आ रही है। वहीं जब टेंडर फाइनल होने के बाद फर्म ने बारदाना (बोरे) की आपूर्ति शुरू की तो बोरों की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए।
बारदाना की गुणवत्ता टेंडर लेने वाली एक फर्म ने खराब क्वालिटी के बोरे भेज दिए। बोरों की गुणवत्ता देखकर फर्म को वापस किया गया है। बारदाना आपूर्ति के लिए दो फर्म का टेंडर तय हुआ। फतेहपुर की एक फर्म ने जो बोरे आपूर्ति किए उनकी क्वालिटी खराब मिली। बताया जाता है कि इसमें कटे बोरे होने के साथ ही भीगे बोरे भी निकले। यह देखकर बोरे फर्म को वापस किए गए। वहीं वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए कोटेदारों से खाली बोरे खरीदने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.