समस्तीपुर, जुलाई 16 -- समस्तीपुर। शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया है। इन फर्मों के यहां सेल्स टैक्स विभाग, समस्तीपुर अंचल कार्यालय के अधिकारियों की टीम ने विभिन्न तिथियों में निरीक्षण किया था। समस्तीपुर अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त कृष्णा मोहन सिंह ने बताया कि टीम के निरीक्षण में इन फर्मो में स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान बिक्री व खरीद में अंतर पाया गया, जिसे विभाग ने सेल्स टैक्स की चोरी माना। इसके बाद इन फर्मो पर पेनाल्टी/ जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की इस राशि को विभाग में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रांसपोर्टर फर्म पर 1,47770, फायर वर्क्स फर्म पर 3133966, फर्टिलाइजर फर्म पर 4983076, हार्डवेयर फर्म पर 36621834 पेनाल्टी लगाया गया है। ट्रांसपोर्टर के यहां 12 सितंबर 2025 को, फायर वर्क्स के यहां 8...