फर्नीचर व्यवसाई की पत्नी ने मुखिया पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
गिरडीह, मई 29 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कर्णपुरा पंचायत के बिजलीबथान गांव के फर्नीचर व्यवसाई पंकज वर्मा की पत्नी मलवा देवी ने स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा पर रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर उनके परिवार को जेल भेजवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिससे येलोग भयभीत हैं। इधर, स्थानीय मुखिया ने आरा मिल संचालक पंकज वर्मा व उनके पिता द्वारा अभद्र व्यवहार करने और जान मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गया है और मामला बेंगाबाद थाना तक पहुंच गया है। इस सिलसिले में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग अलग आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई गई है। फर्नीचर व्यवसाई की पत्नी ने थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उनके पति फर्नीचर का काम करते हैं। जिससे उनकी रोजी रोटी चलती है। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.