मुंगेर, मार्च 19 -- धरहरा, एक संवाददाता। बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर अब और भी शातिर तरीके अपनाने लगे हैं। इसी कड़ी में लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्करों ने इस बार शराब छुपाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि पुलिस भी दंग रह गई। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम के नेतृत्व में पुलिस टीम सखौल कोठवा पहाड़ी जंगल के पास पहुंची। वहां सड़क किनारे एक संदिग्ध ट्रक खड़ा मिला, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें फर्नीचर, गोदरेज, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान लदे मिले। पहली नजर में सब कुछ सामान्य दिखा, लेकिन जब बारीकी से जांच हुई तो अंदर छुपा खेल सामने आ गया।तस्करों ने इन सामानों के भीतर बेहद चालाकी से शराब की कार्टन छिपा र...