फर्नीचर मार्केट में कैमिकल से फैली आग
नोएडा, मई 16 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात पेंट, पॉलिश और अन्य ज्वलनशील केमिकल के कारण आग तेजी से फैली। आग लगते ही कई दुकानों से ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार छा गया। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, रात होने के चलते आधी से ज्यादा दुकानें बंद हो चुकी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार फर्नीचर तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और लकड़ी के सामान ने आग को तेजी से फैलाने का काम किया। आग के चलते करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। साथ ही, भयानक आग के कारण कई किलोमीटर क्षेत्र में धुआं फैल गया। आसपास सोसाइटी में रहने वाले लोगों को भी सांस लेने में परेशानी झेलनी पड़ी। राहगीरों को भी आने जाने में तकलीफ हुई। वहीं, सड़कों पर धुएं से दृश्यता न के बराबर तक हो गई, जिससे हालातों पर काबू पाने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.