बगहा, जून 28 -- योगापट्टी एक संवाददाता। नवलपुर थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर व्यवसायी द्वारा नवलपुर थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पर बकाया भुगतान नहीं करने और दबाव बनाने का आरोप लगाए जाने के बाद मामला चर्चा में है।इस संबंध में फर्नीचर व्यवसायी ने चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीआईजी ने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। सेमरी भवानीपुर निवासी फर्नीचर व्यवसायी का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने वर्ष 2025 में उसकी दुकान से फर्नीचर खरीदा था जिसका पूरा भुगतान अब तक नहीं किया गया।व्यवसायी ने यह भी आरोप लगाया है कि बकाया राशि मांगने पर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और अन्य प्रकार से परेशान करने की धमकी दी गई।उसने यह भी पढ़ें- फर्नीचर भुगतान विवाद में थानाध्यक्ष पर आरोप, जांच दावा किया है कि उसके पास लेन-देन ...