फर्नीचर बनाकर हेमा ने छुआ सपनों का आसमान
सोनभद्र, मई 24 -- फर्नीचर बनाकर हेमा ने छुआ सपनों का आसमान - 20 हजार से शुरू किया कारोबार, अब है लाखों का टर्नओवर- करमा ब्लॉक के सरौली गांव निवासी है महिला उद्यमी हेमा कुमारी- आत्मनिर्भर बनकर 20 लोगों को दे रही रोजगारसोनभद्र, संवाददाता।करमा ब्लॉक स्थित सरौली गांव की महिला उद्यमी हेमा कुमारी महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल बन चुकी हैं। जिसके सामने कभी खुद परिवार चलाने का संकट हो, वह महिला आत्मनिर्भर बनकर अब 20 लोगों को रोजागार दे रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और प्रदेश की योगी सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का लाभ लेकर हेमा ने यह साबित कर दिया कि अगर महिलाओं को सही मंच, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग मिले तो वे अपनी तकदीर खुद लिख सकती हैं।हेमा ने बताया कि वे बेहद साधारण परिवार से हैं। आर्थिक तंगी के चलते परिवार के भरण-पोषण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.