मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के रामपुर काशी चौक पर रविवार रात फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। अगलगी में छह लाख 50 हजार की संपत्ति जलकर खाक हो गई। मुरादपुर निवासी दुकानदार सुरेंद्र ठाकुर ने सोमवार को मनियारी थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात जानकारी मिली कि दुकान में आग लग गई है। इसके बाद भागे-भागे वहां पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बताया कि करीब तीन लाख का फर्नीचर, दो लाख की लकड़ी और डेढ़ लाख की मशीन जल गई। प्रमोद शर्मा ने बताया कि कुढ़नी सीओ को सूचना दी गई है। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग यह भी पढ़ें- मांझी के नंदपुर में शॉर्ट सर्किट से थोक किराना दुकान में आग, लाखों की क्षति यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी दुकान में आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.