मोतिहारी, मार्च 10 -- हरसिद्धि , एसं। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के घीवाढार चौक के समीप पेट्रोल पंप के सामने एक फर्नीचर दुकान में सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे अचानक लगी आग से लगभग दस लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर अरेराज व हरसिद्धि से आग बुझाने के लिए तीन अग्निशमन गाड़ी पहुंची। तब तक सबकुछ जल कर राख हो गया था। फर्नीचर दुकान के मालिक साहेब अंसारी और विकास कुमार ने बताया की बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण ये घटना घटी है। अग्निकांड में 12 नया अलमारी 8 दीवान ड्रेसिंग टेबल 30 पीस स्टील की कुर्सी, 400 प्लास्टिक की कुर्सी, 3 सेट सोफा डाइनिंग टेबल , 40 पीस मैट्रेस गद्दा ,फ्रिज समेत बीस हजार रुपए भी जल गए। साहेब अंसारी घीवाधार के वार्ड नम्बर 8 तथा विकास कुमार कृतपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 के निवासी हैं। ये ल...