गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। फर्नीचर खरीदने के नाम पर एक महिला से जालसाज ने 2 लाख 84 हजार 950 रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़िता ने ओएलएक्स पर डायनिंग टेबल बेचने का विज्ञापन डाला था। जालसाज ने मोबाइल पर संपर्क ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-84 निवासी डिम्पल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मार्च माह में डायनिंग टेबल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। 15 मार्च को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने डायनिंग टेबल को 10 हजार रुपये में खरीदने की बात कही। उसने 17 मार्च को एक लड़के को टेबल लेने के लिए भेजने की बात कही और व्हाट्सऐप पर एक क्यूआर कोड भेजा। जालसाज ने बताया कि उसका मर्चेंट कार्ड है तो पहले महिल...